{"_id":"6169ca1e0d0a86527b15cf30","slug":"health-team-arrived-in-bastam-village-to-investigate-fever-victims-devband-news-mrt560706725","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्तम गांव में बुखार पीड़ितों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्तम गांव में बुखार पीड़ितों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन

देवबंद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बास्तम गांव में जाकर बुखार पीड़ितों का घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान 53 बुखार पीड़ितों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई।
टीम में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने 19 घरों में जाकर डेंगू का सर्वे किया। जिसमें पानी से भरे कूलर, टायर, खाली डब्बों आदि को साफ कराया। वहीं, 53 बुखार पीड़ितों की जांच की। 24 लोग मलेरिया बुखार से पीड़ित मिले। जिनकी स्लाइड बनाई गई। रोगियों को जांच उपरांत दवाई वितरित की गई। साथ ही गांव की गलियों में फॉगिंग करने के साथ नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य टीम में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर अंकित कुमार, नीतिश, मुद्दसिर, आदेश, रेणु, सुधा व मंजू आदि रहे।
डेंगू नहीं, वायरल व मलेरिया बुखार पीड़ित मिले
बास्तम में जांच दौरान डेंगू के मामले तो नहीं मिले। अधिकांश रोगी वायरल और मलेरिया बुखार से पीड़ित मिले। उनकी स्लाइड बनाने के बाद दवाई वितरित की गई। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नालियों में एंटी लार्वा स्प्रे कराने के साथ ही पूरे गांव में फॉगिंग भी करा दी गई। - डॉ. अजय कुमार त्यागी, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी देवबंद