फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health services stopped in favor of doctor, women create ruckus in protest

Muzaffarnagar News: मीरापुर - चिकित्सक के पक्ष में स्वास्थ्य सेवाएं बंद, विरोध में महिलाओं का हंगामा

Mon, 25 Dec 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health services stopped in favor of doctor, women create ruckus in protest
मीरापुर में अपनी दुकानें बन्द कर घटना पर रोष व्यक्त करते प्राइवेट डॉक्टर व स्टोर संचालक । संवाद
- कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालकों और प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी दुकानें बंद रखीं
विज्ञापन

- नर्सिंग होम में महिला चिकित्सक के साथ मारपीट करने का मामला
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। नर्सिंग होम में महिला चिकित्सक के साथ मारपीट के विरोध में कस्बे के स्टोर संचालकों और प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी दुकानें बंद कर स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दीं। दूसरी तरफ महिला चिकित्सक की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सावेज का शुक्रवार को मोहल्ला कासमपुरा निवासी युवती से निकाह हुआ था। अचानक नवविवाहित की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए 20 हजार रुपये जमा करने की बात कही। इसके बाद नवविवाहित के परिजन उसे मेरठ के एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे तो प्राथमिक उपचार से ही आराम लग गया। इसके बाद नवविवाहित के परिजन उसे लेकर मीरापुर के नर्सिंग होम पहुंचे और चिकित्सकों पर गलत तरीके से रुपये ऐंठने के लिए गलत बीमार बताने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ महिलाओं ने अस्पताल की एक महिला चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। शनिवार को सठेड़ी निवासी महिला चिकित्सक लता ने नई बस्ती निवासी सावेज और कुछ अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह सावेज पक्ष के लोगों को मुकदमे की जानकारी लगी तो दर्जनों महिलाएं थाने पहुंच गईं और मुकदमा झूठा बताते हुए काफी देर थाने में हंगामा किया। महिलाओं के थाने पहुंचने की जानकारी पर कस्बे के स्टोर संचालकों और प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी दुकानें बंद कर स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दीं और अस्पताल में हुई मारपीट की घटना पर रोष जताया। उधर, इंस्पेक्टर मीरापुर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महिला डॉक्टर की तहरीर पर एक नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध अस्पताल में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है, इसी मामले में आरोपी पक्ष की कुछ महिलाएं थाने आई थी, जिनको जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।



अस्पताल की होगी जांच : सीएचसी प्रभारी
सीएचसी जानसठ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की पूर्ण जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है। प्राइवेट अस्पताल की जांच की जाएगी। कुछ भी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहने से मरीजों ने परेशानी भी झेली। गंभीर रोगियों ने कस्बे से बाहर के डॉक्टरों से अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed