फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   health news

Muzaffarnagar News: एक साल बाद आई सैंपल फेल की रिपोर्ट, फर्म फरार

Mon, 08 Jun 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
health news
मुजफ्फरनगर। नागपुर की लेबोरेटरी में की गई जांच में आयुर्वेदिक कैप्सूल कामराज का सैंपल अधोमानक पाया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर कार्रवाई होती, उसके पहले ही संबंधित ट्रेडिंग फर्म सामान समेटकर फरार हो गई।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित टीएस मान मार्केट में आयुर्वेदिक दवाइयों से संबंधी ट्रेडिंग फर्म अल्टीमेट का संचालन किया जा रहा था। फर्म के माध्यम से आयुर्वेदिक कैप्सूल कामराज की सप्लाई दूसरे राज्यों में भी की जाती थी।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के नागपुर में विंस फार्मास्यूटिकल्स संदेश दवा बाजार नागपुर में औषधि निरीक्षक पीआर रामटेक की ओर से आयुर्वेदिक दवाइयों की सैंपलिंग की गई थी। जांच के दौरान नगर की ट्रेडिंग फर्म अल्टीमेट से सप्लाई किए गए कामराज कैप्सूल का सैंपल अधोमानक पाया गया था। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग नागपुर के सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने फर्म पर कार्रवाई के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईसम पाल सिंह ने बताया कि नागपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पत्र का संज्ञान लेते हुए उनकी ओर से डॉ. संजीव के निर्देशन में जांच टीम का गठन किया गया।

टीम ने संबंधित पते पर छापा मारा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। छापे से पहले ही फर्म संचालक सामान समेटकर वहां से फरार हो चुके थे। सहायक आयुक्त मनीष चौधरी की ओर से फिर से कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed