फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department team reached the villages scorching with fever

बुखार से तपते गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached the villages scorching with fever
मोरना क्षेत्र में डेंगू प्रभावित गांव में जांच करती चिकित्सक टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- ककराला में 68, बेलड़ा में 38 और भोकरहेड़ी में 30 मरीजों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक बुखार का प्रकोप बना हुआ है। मोरना, मीरापुर और चरथावल क्षेत्र के गांवों में मौत के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। बुखार की जांच की। भोकरहेड़ी में डेंगू की जांच के लिए 30 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।
पिछले 24 घंटे में अलग-अलग गांव में पांच लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा की टीम प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ककराला गांव पहुंची। यहां पर 68 मरीजों की जांच की गई। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी बेलड़ा गांव पहुंचे और 38 ग्रामीणों की जांच। भोकरहेड़ी में 30 सैंपल लिए गए हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। बुधवार को हुई जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों को बचाव के लिए पानी एकत्र नहीं होने देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा प्रधान लगातार फॉगिंग करा रहे हैं। सात दिन तक टीम इन गांवों की निगरानी करेगी। उधर, चरथावल में भी टीम ने पहुंचकर रोगियों की जांच की।
विज्ञापन

डेंगू के अब तक मिल चुके 69 मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह का कहना है कि डेंगू के अब तक जिले में 69 मरीज मिले हैं। बुखार से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलग-अलग गांव में पहुंचकर सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसी यूनिट का किया दौरा
मुजफ्फरनगर। नवजात शिशु की देखरेख एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के राजीव कुमार ने जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसी यूनिट का दौरा किया गया। खतौली थाना क्षेत्र से लावारिस अवस्था मे प्राप्त नवजात शिशु जो एसएनसी यूनिट मे भर्ती है। नवजात की देखरेख, संरक्षण एवं आवश्यक उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय के स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश किया गया। स्टाफ नर्स नीलम व आमना ने बताया गया कि बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है एवं इसकी पूरी देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed