{"_id":"636be729573c8a1c1d2e8302","slug":"health-department-team-reached-puthi-ibrahimpur-muzaffarnagar-news-mrt612820849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुट्ठी इब्राहिमपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुट्ठी इब्राहिमपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। सात वर्षीय बच्ची की डेंगू से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे के लिए गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर पहुंची। बुखार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। बुखार से पीड़ित लोगों के खून की जांच की।
रामराज क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाइन लगी हुई है। कुछ बुखार से पीड़ित मरीज घरों पर रहकर ही अपना उपचार करा रहे है। सोमवार को गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी राजेश की सात वर्षीय पुत्री की डेंगू से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर के बाहर शिविर लगाया। परिजनों के स्वास्थ्य की जांच कर सैंपल लिए। मलेरिया की रैपिड किट से जांच करने पर लगभग सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा तीन दर्जन मरीजों की जांच की गई है। टीम में डॉक्टर कामेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश वर्मा, हीरामणि, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे।