फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department team deployed in flood affected villages

Muzaffarnagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात की गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health department team deployed in flood affected villages
गांव कसौली में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया बाढ़ कैंप
मुजफ्फरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आई बाढ़ के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों चरथावल, पुरकाजी, मोरना, शाहपुर, जानसठ, बुढ़ाना के क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं। यहां मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और एएनएम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में बाढ़ के चलते लोगों के घरों और खेतों में जलभराव की स्थिति हो गई है। ऐसे में बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी भेजा गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए हैं। चरथावल क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा, न्यामु, कसौली और दूधली के अलावा बघरा क्षेत्र के धौलरी, अटाला, पुरकाजी के शेरपुर, भसाली, खेड़की, हुसैनपुर, मोरना क्षेत्र के मजलिसपुर तोफिर, महाराजनगर, सीताबपुरी, खैरनगर, खैरगढ़, शाहपुर के सदरुद्दीन नगर, जानसठ के चूहापुर, बुढ़ाना के वार्ड 16 और शिकारपुर के अलावा शहर के न्याजुपुरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ कैंप लगा कर वहां एक एक मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और एएनएम को तैनात किया गया है। बीमार लोगों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed