फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   health department sealed life line nursing

UP: स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर चस्पा किया नोटिस, महिला की मौत पर जमकर हुआ था हंगामा

Thu, 08 Sep 2022 09:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 09:07 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम पर छापा मार कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नर्सिंग होम को सील करते हुए नोटिस चस्पा किया है।

विज्ञापन
health department sealed life line nursing
कस्बे के लाइफ लाइन नर्सिंग होम को सील कर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने नोटिस चस्पा किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में प्रसव के दौरान महिला की मौत की शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद पंवार ने बुधवार को टीम के साथ लाइफ लाइन नर्सिंग होम पर छापा मारा। चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने नर्सिंग होम को सील कर नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी राहुल कुमार ने प्रसव पीड़ा के चलते अपनी बहन रानी को एक सितंबर को कस्बे की सीएचसी में भर्ती किया था। मगर, सीएचसी की चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। परिवार वाले महिला को जिला चिकित्सालय न ले जाकर बुढ़ाना के लाइफ लाइन नर्सिंग होम में ले गए। नर्सिंग होम के चिकित्सक दिलशाद ने उन्हें इलाज का आश्वासन देते हुए गर्भवती महिला को भर्ती कर लिया था। बताया गया कि सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। मगर, ऑपरेशन के दौरान महिला को खून अधिक बह गया। चिकित्सक खून बंद करने में असमर्थ रहा। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। चिकित्सक मौके से फरार हो गया था। अप्रशिक्षित चिकित्सक होने की शिकायत राहुल कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कोतवाली में की थी।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि चिकित्सक को नोटिस देकर उसकी डिग्री और अन्य कागजात मांगे गए थे। इनका चिकित्सक ने जवाब नहीं दिया। घटना के बाद से चिकित्सक फरार है। बताया कि जवाब न देने पर लाइफ लाइन नर्सिंग होम को सील कर दिया। इस दौरान पीएचसी बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रशिक्षित चिकित्सकों के शटर गिरे, सात को नोटिस जारी
कस्बे में अप्रशिक्षित चिकित्सकों की भरमार है। हर महीने कोई न कोई हादसा होता रहता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइफ लाइन नर्सिंग होम को सील करने की सूचना से अप्रशिक्षित चिकित्सकों की दुकानों के शटर गिर गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बुढ़ाना में सात चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं। डिग्री और कागजात न दिखाने पर उन्हें भी सील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed