फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department sealed clinics on woman's complaint

Muzaffarnagar News: महिला की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक

Thu, 12 Sep 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Health department sealed clinics on woman's complaint
- एक महिला ने उपचार में लापरवाही की शिकायत सीएमओ से की थी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। एक महिला ने कस्बे के एक चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाने के मामले की शिकायत सीएमओ से की। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर क्लीनिक सील कर दिया। संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में अपना रजिस्ट्रेशन दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में गांव बरला निवासी एक महिला ने पुरकाजी के डॉ़ मनोज कुमार के क्लीनिक पर आकर हंगामा किया था। डॉक्टर पर अपने पुत्र के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर द्वारा गलत उपचार करने से उसके बच्चे की हालत बिगड़ गई है। सीएमओ के निर्देश पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ़ अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर जांच करने आई थी। मगर डॉक्टर के नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

पुरकाजी प्रभारी चिकित्सक डॉ़ सुमित कुमार ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की गई है। आरोपी डॉक्टर को नोटिस देकर तीन दिन में अपना रजिस्ट्रेशन दिखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed