{"_id":"609d6a1e8ebc3e74fa776a0d","slug":"health-department-released-list-of-covid-test-center-muzaffarnagar-news-mrt538220591","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोविड टेस्ट सेंटर की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोविड टेस्ट सेंटर की सूची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की त्वरित जांच की लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में कोविड सेंटर बनाए हैं, जिनमें जाकर नागरिक आसानी से कोरोना की जांच करा सकते हैं। शहर समेत जिले में 21 कोविड सेंटर पर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शहर में जिला चिकित्सालय के अलावा महावीर चौक, शामली बस स्टैंड, मॉल के सामने भोपा रोड, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच केंद्र बने हैं, जहां पर जांच की जा रही है। देेहात में पीएचसी बरला, पीएचसी पुरकाजी, सीएचसी बुढ़ाना, सदर में मखियाली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी खतौली , पीएचसी रोहाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल, सीएचसी शाहपुर, भोपा, जानसठ, बघरा तथा पीएचसी मोरना, सिखेड़ा, मीरापुर और रामराज में कोविड जांच केंद्र खोले गए हैं।