फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department alert regarding corona virus

बुखार-खांसी और सांस लेने में दिक्कत पर तुरंत पहुंचे अस्पताल

Thu, 30 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding corona virus
मुजफ्फरनगर। चीन में फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ की ओर से इस रोग के लक्षण एवं बचाव की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अचानक खांसी, बुखार तथा सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें और अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस सर्वप्रथम चीन के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों में अचानक वृद्धि के रूप में सामने आया। उन्होंने बताया कि यदि अचानक बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में पहुंचकर सूचित करें और उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि चीन से लौटे व्यक्ति 28 दिनों तक घर के बाहर अपना आवागमन यथासंभव सीमित रखें। यदि ऐसे व्यक्तियों में भारत आने के 28 दिनों के भीतर कोई लक्षण विकसित होते हैं, तो तुरंत उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि इस रोग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

---------------
इस तरह करें कोरोना से बचाव
- खांसते व छींकते समय रुमाल या कोई कपड़ा मुंह पर रखें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- वार्तालाप के समय एक-दूसरे से एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाए रखें।
- जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित के संपर्क में बिना मॉस्क या रुमाल के न जाएं।
- कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं।
- रुमाल एवं टिशु पेपर का पुन: प्रयोग न करें।
- साबुन और पानी से हाथों को नियमित रूप से धोएं।
- चिकित्सक की सलाह के बिना औषधि न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed