फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Head of SSP office and character register clerk suspended

Muzaffarnagar News: एसएसपी कार्यालय के प्रधान और चरित्र पंजिका लिपिक निलंबित

Thu, 18 Jul 2024 04:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Head of SSP office and character register clerk suspended
मुजफ्फरनगर। पुलिस से जीआरपी में दो सिपाहियों के ट्रांसफर के मामले में एसएसपी अभिषेक सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक व चरित्र पंजिका लिपिक द्वितीय को निलंबित किया हैं। एसपी देहात की जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्वेच्छा से जीआरपी में जाने के लिए मार्च माह में पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे थे। दो सिपाहियों के नाम से अलग-अलग प्रार्थना पत्र एसएसपी कार्यालय में दिए गए थे। प्रार्थना पत्रों पर किसी के भी हस्ताक्षर नही थे और न ही थाना प्रभारी के हस्ताक्षर कराए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में तैनात चरित्र पंजिका लिपिक द्वितीय (सीआरके) मंजू देवी और प्रधान लिपिक एमएस जैदी ने दोनों प्रार्थना पत्रों पर प्रक्रिया शुरू करा दी। हस्ताक्षर नहीं होने को गंभीरता से नहीं लिया गया। यही नहीं, एसएसपी से भी हस्ताक्षर कराकर दोनों सिपाहियों का तबादला जीआरपी के लिए करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सिपाहियों को पता चला तो उन्होंने एसएसपी को शिकायत कर बताया कि उन्होंने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। एसएसपी ने जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को दी। एसपी देहात ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने तबादला निरस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, तब लापरवाही का यह मामला सामने आया।

एसपी देहात ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही पर प्रधान लिपिक व चरित्र पंजिका लिपिक द्वितीय को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed