फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Head constable dies due to accident, fury in family

हेड कांस्टेबल की हादसे से मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Head constable dies due to accident, fury in family
हेड कांस्टेबल की हादसे से मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली के गांव ढांसरी निवासी हेड कांस्टेबल रविंद्र की जनपद बुलंदशहर में शुक्रवार रात हादसे में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर उनका शव घर पहुंचा। गांव में गमगीन माहौल में रविंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी रविंद्र सिंह (45) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे, जिनकी तैनाती वर्तमान में जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ में चल रही थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जीआरपी लखनऊ के लिए कर दिया गया था, जिसके चलते अहमदगढ़ थाने में उनकी विदाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शुक्रवार रात रविंद्र सिंह विदाई कार्यक्रम में शामिल होने अहमदगढ़ थाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अंधेरे में आगे चल रही भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रात में ही बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। बुलंदशहर में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर उनका शव पैतृक गांव ढांसरी लाया गया, जहां शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। कांस्टेबल की पत्नी विद्यावती के साथ ही बेटे अंकित, जितेंद्र व शैंकी, पिता महक सिंह व अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। भाई ज्ञानेंद्र व गजेंद्र पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बाद, गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed