फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   He had planned to kill his daughter after seeing her talking on the phone

Muzaffarnagar News: फोन पर बात करते देखकर बनाई थी बेटी की हत्या की योजना

Mon, 08 Sep 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
He had planned to kill his daughter after seeing her talking on the phone
मुजफ्फरनगर। मजदूरी करने वाले पिता ने बेटी आरजू को चोरी छिपे मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए देख लिया था। बेटी का मोबाइल लेकर तोड़ दिया। समाज में बदनामी के डर से उसने बेटी की हत्या की योजना बना ली और सो रही बेटी को हमेशा के लिए सुला दिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन



मजदूर गय्यूर (48) अपने घर में ही परचून की दुकान भी चलाता था। उसने कुछ दिन पहले ही अपनी छोटी बेटी अलीशा का रिश्ता पक्का किया था। बड़ी बेटी आरजू की दीपावली के पास शादी करनी थी। लेकिन इससे पहले ही गयूर ने बेटी की हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया कि आरजू को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए देखा था। वह शादी से इन्कार कर रही थी। परिवार में विवाद चल रहा था। उसने आठ दिन पहले बेटी को मोबाइल पर बात करते देखने के बाद मोबाइल छीन कर उसे तोड़ दिया था।
विज्ञापन

उसने बेटी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी तब उसने बेटी की हत्या करने की योजना बना ली थी। शनिवार शाम कमरे में अकेले सो रही बेटी आरजू की गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी व छोटी बेटी के पहुंचने पर दोनों को बताया था। उसकी पत्नी दिव्यांग है। बेटी की हत्या करने के बाद आत्मग्लानि के चलते आरोपी पिता ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके चाचा शमीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला


किदवई नगर निवासी गयूर शनिवार शाम को खालापार थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया था कि उसने घर पर ही अपनी 19 वर्षीय बेटी आरजू की गला घोंटकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed