{"_id":"5f80a8d58ebc3e5fa3000a1f","slug":"hathras-convicts-to-be-hanged-pathak-muzaffarnagar-news-mrt505344323","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के दोषियों को फांसी होगी: पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ब्रिजेश पाठक का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व भाजपाई।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हाथरस के दोषियों को फांसी होगी। सरकार किसी अपराधी को बचने नहीं देगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल के नेता पर लाठीचार्ज निंदनीय है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के मंडलीय सम्मेलन में पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी अपराधी को बचने नहीं देगी। हमने पूरे प्रदेश में संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। उनकी संपत्ति जब्त की जा रही है। हाथरस की घटना को लेकर सरकार संवदेनशील है। दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, सरकार की यह मंशा है। कुछ लोग धारा 144 के बाद भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को उन पर सख्ती बरतनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में सपा नेताओं के संरक्षण में अपराध हुए। भाजपा सरकार में एक भी कार्यकर्ता, नेता किसी अपराधी की सिफारिश नहीं करता। भाजपा सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल के व्यक्ति पर लाठीचार्ज निंदनीय है। कानून मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव को भाजपा संवेदनशील तरीके से ले रही है। इसी के चलते प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन हो रहे हैं। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों का यहां सम्मेलन हो रहा है। यह निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा कि जिला पंचायत का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।