फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harvesting in the fields due to rise in the water level of Ganga Barrage

गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ने से खेतों की कटान शुरू

Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Harvesting in the fields due to rise in the water level of Ganga Barrage
गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ने से खेतों की कटान शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रामराज। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा बैराज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते खादर क्षेत्र के गांवों में खेतों की कटान शुरू हो गई है, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा धान व ईख की फसल गंगा में बह गई है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए किसान अपनी फसलें काटकर औने-पौने दाम में बेच रहे हैं।

गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांव इशाकवाला, हंसावाला, जीवनपुरी, रामपुर ठकरा, बुटराड़ी, रहड़वा और चुहापुर के जंगल में गंगा का पानी किसानों के खेतों में घुसने लगा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते गंगा के पानी से खेतों का कटान शुरू हो गया है, जिससे किसानों की धान व ईख की फसलें पानी में बहने लगीं हैं। पीड़ित किसान लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इसका कोई समाधान फिलहाल नहीं निकल पा रहा है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए खादर क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को काटकर औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। खादर क्षेत्र के गांवों के किसानों गोदावरी देवी, आशीष, बलदेव, राजेंद्र और कलावती देवी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर से हो रहे खेत कटान के चलते अब तक क्षेत्र की सैकड़ों बीघा धान व ईख की फसल बह चुकी हैं। इसके चलते पशुओं के चारे की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। पीड़ित किसानों ने नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल लगातार खादर क्षेत्र में जाकर खेत कटान और बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed