फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harsh first in Ram poetry competition

हर्ष आहूजा राम काव्य प्रतियोगिता में प्रथम रहे

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Harsh first in Ram poetry competition
राम काव्य प्रतियोगिता में हर्ष प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्र कवि संगम ने राम काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में हर्ष आहूजा को पहला स्थान मिला।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रतिभा त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जिले के अधिकतम विद्यालयों से कक्षा एक से 12 वीं तक के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आए। चयनित बच्चों में प्रथम हर्ष आहूजा, द्वितीय भव्या व तृतीय अंशुमान त्यागी रहे। प्रतियोगिता कविता चयन, भावपक्ष, प्रस्तुती और आत्मविश्वास जैसे मानकों पर परखी गई। कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रकवि संगम के पश्चिम उ.प्र के प्रांतीय महामंत्री विमल ग्रोवर ने संस्था के उद्देश्य व औचित्य सामने रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ से सुषमा सवेरा ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कवयित्री पल्लवी कृपाल त्रिपाठी, स्टैंडअप कॉमेडियन विभोर चौधरी रहे। सुषमा ने कार्यक्रम के विषय मे अपने विचार रखे व बच्चों का मनोबल बढ़ाया। पल्लवी कृपाल त्रिपाठी ने सुंदर शब्दों में राम की महिमा का वर्णन किया। विभोर चौधरी ने आज के परिवेश में बच्चों को राम चरित के विषय में संस्कार पोषित करने का आग्रह किया। संयोजक कीर्तिवर्धन ने राम नाम की व्याख्या की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एसएन चौहान ने राम के पदचिह्नों के साथ व्यवहारिकता को साथ लेकर चलने के संबद्ध विचार रखे। महामृत्युंजय मिशन के अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने राम महिमा को आत्मसात करने पर बल दिया। रचनाकार रामकुमार रागी, पंकज शर्मा, सविता वर्मा ग़जल, सुमन प्रभा, सुमन युगल, सपना अग्रवाल आदि ने भी राम महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed