फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hard work definitely pays off: Mani Tyagi

कड़ी मेहनत से जरूर मिलती है मंजिल : मनी त्यागी

Tue, 14 Feb 2023 04:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Hard work definitely pays off: Mani Tyagi
हरियाणा में डिप्टी कलेक्टर बनीं बेटी का जगदीश प्रसाद हाईस्कूल में किया गया अभिनंदन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। हरियाणा में डिप्टी कलेक्टर बनीं मनी त्यागी ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अपने कार्य को निष्ठा के साथ पूरा करें। कड़ी मेहनत से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है। कभी भी हार मानकर नहीं बैठना चाहिए।

कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल में मनी त्यागी का अभिनंदन किया गया। होनहार मनी त्यागी ने अपने माता-पिता के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षिका अर्चना शर्मा ने उनके छात्र जीवन के कई संस्मरण सुनाए। परीक्षा में चयनित मनी त्यागी ने कहा कि कोई भी लक्ष्य या कार्य असंभव नहीं है। काम शुरू करें तो उसे खत्म होने तक मेहनत करते रहे। कभी भी अपने मन में निराशा को हावी न होने दें। खुद को हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इस कामयाबी से प्रेरणा लेनी चाहिए। हाईस्कूल के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक साधूराम गर्ग, सनातन धर्म सभा के मंत्री दीपक मित्तल ने कहा कि विद्यालय के लिए यह गौरव के क्षण है। प्रधानाचार्यों ने अतिथियों का आभार जताया। प्रबंध समिति सदस्य गिरवर सिंह गुप्ता, सुशील गोयल, सुखदेव मित्तल, अंजुल भूषण, विपिन संगल, अनुराग अग्रवाल, राघव गुप्ता, अनमोल सिंघल, सतीश गर्ग, अजय गर्ग, रामकुमार सर्राफ, श्याम लाल बंसल, डॉ. रमेश केडिया, प्रवीण गुप्ता, विपिन संगल, नवीन गुप्ता, नरेश संगल, अर्जुन अग्रवाल, वैभव मित्तल, ईश्वर दयाल, संजय गोयल, शिव कुमार संगल, अशोक गर्ग और शंकर स्वरूप बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed