फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment for shopping among customers in the market

लॉकडाउन की खबर पर बाजार में दौड़े लोग

Sat, 13 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Harassment for shopping among customers in the market
मीरापुर में दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजार में ग्राहकों के बीच खरीदारी के लिए मची आपाधापी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 15 जून से लॉकडाउन लागू होने की अफवाह के साथ ही रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के एलान से शहर में हड़कंप मच गया। लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच गए। इसका फायदा उठाते हुए कुछ दुकानदारों ने मुनाफाखोरी भी की। बीड़ी-सिगरेट, गुटखा आदि डेढ़ गुने दामों में बेचे गए। आटे एवं अन्य चीजों के दाम भी बढ़ा दिए गए।

15 जून को फिर से लॉकडाउन लागू होने की अफवाह से लोग बाजार खुलने ही खरीदारी के लिए पहुंच गए। दाल मंडी, भगत सिंह रोड पर जबर्दस्त भीड़ रही। दोपहर में डीएम ने रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इससे भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़े। रुड़की रोड पर भीड़ के कारण जाम जैसे हालात बने रहे। लोग राशन के साथ ही गुटखा, तंबाकू तथा बीड़ी, सिगरेट आदि खरीद रहे थे। इसका फायदा उठाते हुए दुकानों ने इन चीजों के दाम डेढ़ गुना तक कर दिए। दस रुपये में मिलने वाला बीड़ी का बंडल 15 रुपये तक में बेचा गया। आटे के दस किलो के कट्टे पर भी दस से 15 रुपये तक बढ़ा दिए गए। लोगों ने सब्जी, दूध आदि भी खरीदकर रख लिया।

नगर की दालमंडी में खरीदारी को उमडी भीड़।

नगर की दालमंडी में खरीदारी को उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भगत सिहं रोड पर खरीदारी को उमडी भीड़।

भगत सिहं रोड पर खरीदारी को उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed