फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   har har mahadev goonja

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

Sat, 25 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
har har mahadev goonja
शिव चौक पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पूरी आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सूर्योदय के साथ ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। शहर के सभी शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। शिवचौक आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान शंकर का फल, फूल से श्रृंगार किया गया। शिवचौक को रंगीन रोशनी से सजाया गया। यहां शाम तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।       
विज्ञापन


भगवान शिव का गंगाजल, दूध और बेल, घी आदि से अभिषेक किया। शहर में शिवचौक पर ट्रैफिक को वन-वे रखा गया। यहां पर भक्तों की आधा किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक जलाभिषेक किया। शिवमूर्ति, अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, गांधी कालोनी, सुभाष नगर, नई मंडी समेत शहर के सभी मंदिरों भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। सुबह से शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।       
विज्ञापन


चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। हवन-यज्ञ के बाद भगवान शिव को गुफा के रथ पर विराजमान किया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी रोड पर ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर मुख्य अतिथि रामबीर, प्रेमचंद द्वारा भगवान शिव की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद नईमंडी क्षेत्र के अनेक मार्गों से भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई, जो रात्रि में जय शक्ति मंदिर में पहुंच संपन्न हुई। बाबा भोलेनाथ के रथ को भक्तों ने स्वयं खींचकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, मोर-मोरनी समेत अनेक सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। विनोद कुमार, मनोज कुमार, अवनीश सैनी, सुरेश सैनी, सूरज प्रताप, कर्ण सिंह, विपिन, सुबोध, मोनू बंसल, अमन, देशपाल, सुरेश सैनी, प्रवीण शर्मा, प्रदीप नायक, कृष्णपाल, संदीप कुमार, सुनील कुमार, विपिन बालियान आदि मौजूद रहे।
पुरकाजी में मोहल्ला खेड़ा दरवाजा, कानून गोयान, सनातन धर्म, उत्तरी चमारान और हाईवे पर बने शिव मंदिर सहित ग्राम भूराहेड़ी, धमात, भोजाहेड़ी, फलौदा, हरेटी आदि देहात क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। 

चरथावल के छिमाऊ गांव में आकर्षक झांकियों के साथ शिव शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के प्राच्य महादेव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, अलखपुरी, चौकड़ायत शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की सुबह श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। गांव कुटेसरा, बिरालसी, दधेडू और लुहारी खुर्द में भी श्रद्धालुओं ने व्रत रख मंदिरों में शिव का गुणगान किया। पुरोहित सुरेश शर्मा, सुभाष आदि रहे।

जानसठ में ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं कि लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शिवालय पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वह भंडारे की व्यवस्था की गई। इंस्पेक्टर अमरदीप, एसआई तेजवीर सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed