फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Happiness prevailed on Holi, a lot of gulal was blown

Muzaffarnagar News: होली पर छाई खुशियां, खूब उड़ाया गुलाल

Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Happiness prevailed on Holi, a lot of gulal was blown
नगर में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के गीतों पर नृत्य करती महिलाएं।
शहर से लेकर देहात तक लोग रंगों में सरोबार दिखे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी पर जिलेभर में खुशियां मनाई गई। खूब गुलाल उड़ाया। दिनभर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। शहर से लेकर देहात तक लोग रंगों में सरोबार दिखे।
होली के उल्लास में सुबह से ही शहर रंग-बिरंगा नजर आया। बच्चे गुब्बारों में रंग भरकर खेलते दिखे। जगह-जगह बच्चों की टोलियां रंग और पिचकारी लेकर सड़कों पर घूमती हुई नजर आई। युवाओं ने गलियों में डीजे पर खूब डांस किया। महिलाएं और पुरूष अलग-अलग टोलियां बनाकर होली खेलने के लिए घर-घर पहुंचे। चाट-पकौड़ी, गुझिया और खाने के अन्य सामान का इंतजाम रहा। एक-दूसरे को रंग लगाने के बाद व्यंजन का स्वाद भी चखा। शहर की नई मंडी, गांधी कॉलोनी, जाट कॉलोनी, लोहिया बाजार, सर्राफा बाजार, कृष्णापुरी, केशवपुरी, नुमाइश, साकेत काॅलोनी आदि में होली पर ढोल की थाम पर युवाओं ने डांस किया। शहर के सभी चौराहों और मुख्य मार्गो पर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।
विज्ञापन



जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खेली होली
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल होली के रंग में नजर आए। कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ जमकर होली खेली। बालियान ने अपने पैतृक गांव कुटबा, शहर स्थित एटूजेड आवास, सिसौली, शाहपुर में होली खेली। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर होली मनाई गई। इस मौके परमहेंद्र आचार्य, बिजेंद्र पाल, शरद कपूर, संजय गर्ग, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा शामिल रहे। उधर, डीएम आवास पर होली मनाई गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी होली के रंग में रंगे नजर आए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने भी जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में डीएम और एसएसपी संजीव सुमन ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसौली में निकाली गई झांकी
सिसौली। दुल्हैंडी पर ऐतिहासिक पात्रों की झांकी निकाली गई। होली चौक, मुख्य बाजार और नई आबादी तक झांकियां देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। महाभारत, भगवान श्रीकृष्ण के अलावा अन्य ऐतिहासिक पात्रों पर आधारित झांकी निकाली गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत होली चौक पर पहुंचे, जहां उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान डॉ. अमरपाल सिंह, गौरव टिकैत, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, ओमपाल कश्यप, सूरजभान, सोमपाल कश्यप का सहयोग रहा।

नगर में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के गीतों पर नृत्य करती महिलाएं।

नगर में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के गीतों पर नृत्य करती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed