फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hanuman Temple of Kheda Mastan Village

हनुमान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Temple of Kheda Mastan Village
बुढ़ाना में खेड़ामस्तान मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते दर्शक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हनुमान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

बुढ़ाना। खेड़ा मस्तान गांव के हनुमान मेले में तीसरे दिन पूजा-अर्चना करने वालों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाकर मन्नतें मांगी। एक ग्रामीण ने करीब 500 मीटर की यात्रा लेटकर पूरी की तथा पूूजा-अर्चना करने पहुंचा। मेले में तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान के हनुमान मंदिर पर मेले का बृहस्पतिवार को तीसरे दिन रहा। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शामली जनपद के ऊन गांव का रहने वाला दीपक अपनी माता के साथ पूूजा-अर्चना करने के लिए गांव में आया। गांव के बस अड्डे से लेकर मंदिर तक 500 मीटर की यात्रा ग्रामीण ने लेटकर पूरी की। मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाया। ग्रामीण ने बताया कि हनुमान जी की कृपा से उसके घर में दो बच्चों ने जन्म लिया है। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में सुंदर कांड का आयोजन हुआ। स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में अपराह्न राम कथा का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र मलिक एवं कार्यक्रम के संचालक रवि नारायण मिश्रा ने स्कूल के बच्चों एवं मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान देवेंद्र मलिक, पूर्व प्रधान सोमपाल मलिक, मंदिर कमेटी के राजेंद्र मलिक, जितेंद्र मलिक, देवेंद्र डीलर एवं डॉ. भोपाल सिंह सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र मलिक ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे यज्ञ एवं भंडारा प्रसाद वितरण के बाद मेले का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed