{"_id":"5ae4bee74f1c1b6d098b6e69","slug":"hammer-on-illegal-encroachment-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध अतिक्रमण पर चला हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध अतिक्रमण पर चला हथौड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
encroachment
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को शामली रोड, मेरठ रोड और रुड़की रोड पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाई गई। अभियान का असर यह है कि नईमंडी में अभियान से पहले ही व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने फोर्स के साथ हनुमान चौक से शामली रोड पर काली नदी पुल तक अतिक्रमण हटवाया। यहां ईदगाह के पास स्थित सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती के कार्यालय के बाहर बने टीनशेड के साथ ही स्थायी अतिक्रमण को भी सिटी मजिस्ट्रेट ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। इसके आगे भी कई दुकानों के बाहर पक्का निर्माण कर स्थायी कब्जा किया गया था। इनको भी हटवाया गया।
काली नदी तक पहुंचने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट काफिला लेकर प्रेमपुरी पहुंचे और यहां अतिक्रमण हटवाते हुए फक्करशाह चौक, खालापार, शहीद चौक, मीनाक्षी चौक के बाद शिव चौक से आगे रुड़की रोड तक अतिक्रमण हटवाया गया। शुक्रवार को महावीर चौक पर अभियान के रुकने के बाद शनिवार को अभियान को लेकर संशय की स्थिति बनी थी, लेकिन अभियान चलाकर अफसरों ने संशय को दूर किया। इस बार अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने जुर्माने पर कम और अवैध कब्जों को बिस्मार कराने में ज्यादा विश्वास जता रहे हैं। इससे पहले डीएम सुरेंद्र सिंह के समय शहर में चलाए गए अभियान के दौरान तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के साथ ही जुर्माना भी वसूलने का काम किया था।