{"_id":"67c5a830f6fb94cea206e615","slug":"hamara-aangan-hamare-bachche-program-will-be-held-on-march-8-at-district-level-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-140750-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आठ मार्च को जिला स्तर पर होगा 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आठ मार्च को जिला स्तर पर होगा 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम
विज्ञापन
-20 निपुण विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत, प्रत्येक ब्लॉक से एक शिक्षक और आंगनबाड़ी प्रभारी को मिलेगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा कार्यक्रम हमारा आंगन हमारे बच्चे जिला स्तर पर आयोजित होगा। 8 मार्च को डायट परिसर में प्री-प्राइमरी स्तर के विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और आंगनबाड़ी प्रभारियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्री-प्राइमरी स्तर पर शिक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए ‘हमारा-आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में ब्लॉक स्तर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी प्रभारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। निपुण मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक से दो बालकों, एक शिक्षक का चयन किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक से एक आंगनबाड़ी प्रभारी का चयन किया गया। जिले के प्रत्येक ब्लाॅक से चयनित हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को शिक्षा से जोड़ना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर जा रहे बच्चों ने निपुण आकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी आधार पर पुरस्कृत करने के लिए चयन किया गया है। 8 मार्च को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।