फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Half the population was left ahead in Budhana and behind in Sardhana.

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में आगे और सरधना में पीछे रह गई आधी आबादी

Mon, 22 Apr 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Half the population was left ahead in Budhana and behind in Sardhana.
मुजफ्फरनगर। लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं का उत्साह कहीं अधिक तो कहीं कम नजर आया। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर एक लाख नौ हजार 188 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि किसी दूसरी सीट पर महिला वोटरों का आंकड़ा एक लाख को पार नहीं कर पाया। सरधना विधानसभा सीट पर महिला वोटरों की संख्या सबसे कम रही। बवाना गांव में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर खेड़ी बूथ संख्या 23 पर 350 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 362 महिलाओं ने मतदान किया। बवाना गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या एक में 460 महिला और 409 पुरुषों ने मतदान किया। कक्ष संख्या दो में 452 महिलाओं और 433 पुरुषों ने मतदान किया। ढिंढावली गांव में कुल 1247 वोटों में से 446 महिला और 431 पुरुषों ने मतदान किया। यहां भी महिला मतदाता आगे रहीं।
विज्ञापन

उमरपुर गांव में चार बूथों में से तीन पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। प्राथमिक विद्यालय कक्ष नंबर एक में 263 महिला और 252 पुरुष, कक्ष संख्या दो में 332 महिला और 286 पुरुष, कक्ष नंबर तीन में 296 पुरुष और 295 महिलाओं ने मतदान किया। कक्ष नंबर चार में यहां पुरुषों ने 351 वोट डाले, जबकि महिलाओं ने 308 वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर रहा बराबरी का आंकड़ा
इंचौड़ा गांव में महिला और पुरुषों ने बराबर मतदान किया। यहां 205 मत पुरुष और इतने ही मत महिलाओं ने डाले। गांव में कुल 593 वोट थे। बराबरी के चलते 410 वोट डाले गए।
--------------------------------------


इनसेट
छमाऊ गांव की महिलाएं भी आगे
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के छमाऊ गांव की महिलाएं भी मतदान में पुरुषों से आगे रहीं। गांव में कुल 1045 वोट थे, जिनमें से महिला मतदाताओं ने 420 और पुरुषों ने सिर्फ 280 वोट डाले। कुटेसरा के कमरा नंबर दो में भी महिलाओं ने 399, जबकि पुरुषों ने 371 वोट डाले। नंगला राई कमरा नंबर एक में 403 महिलाओं और 359 पुरुषों ने मतदान किया। चरथावल के मजरे दलीपपुरा में महिलाओं ने 158 महिला और 146 पुरुषों ने मतदान किया। पावटी खुर्द के कमरा नंबर दो में 348 महिलाओं और 325 पुरुषों ने मतदान किया।
लोकसभा में महिलाओं का मतदान
विधानसभा महिला मतदान
बुढ़ाना 109188 लाख
चरथावल 97374 हजार
मुजफ्फरनगर 97195 हजार
खतौली 91962 हजार
सरधना 86769 हजार
इस तरह ओवरऑल मतदान में पीछे महिलाएं
मुजफ्फरनगर लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों में मतदान में महिलाएं पिछड़ गई है। मुजफ्फरनगर लोकसभा में कुल मतदाता 18 लाख 16 हजार 284 हैं। इनमें नौ लाख 68 हजार 265 पुरुष मतदाताओं में से पांच लाख 92 हजार 101 ने मत डाले हैं। आठ लाख 47 हजार 875 महिला मतदाताओं में से केवल चार लाख 79 हजार 478 ने ही वोट डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed