{"_id":"5e9b26e08ebc3e78bc6b7e25","slug":"half-purkaji-and-countryside-was-out-of-hot-spots-muzaffarnagar-news-mrt4782573140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा पुरकाजी व देहात हुआ हॉट स्पॉट से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा पुरकाजी व देहात हुआ हॉट स्पॉट से बाहर
विज्ञापन
आधा पुरकाजी और देहात हुआ हॉट स्पॉट से बाहर
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। प्रशासन ने आधे कस्बा पुरकाजी व उससे जुड़े देहात को हॉट स्पॉट क्षेत्र से बाहर कर दिया है।
सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल को दो जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुरकाजी व देहात के गांव भूराहेड़ी , भोजाहेड़ी, लखनोती, हरेंटी को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया था, जिसमें हालत सामान्य रहने पर कुछ क्षेत्र को हॉट स्पॉट से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार से कस्बे में हाईवे का थाने की तरफ का पूरब दिशा वाला हिस्सा व गांव भूराहेड़ी और भोजाहेड़ी हॉट स्पॉट से बाहर हो जाएगा। जिस क्षेत्र में आने वाली खाद, बीज, कृषि यंत्र व टायर पंचर और अन्य खेती संबंधी दुकानें खुलेंगी व अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा बाजार की तरफ वाला पश्चिम दिशा वाला हिस्सा व मेन बाजार और गांव लखनोती, हरेंटी आदि हॉट स्पॉट में शामिल रहेंगे, जिसमें कोई दुकान नहीं खुलेगी और पास धारक लोग पूर्व की भांति होम डिलीवरी करते रहेंगे। सीओ सदर ने बताया की लॉकडाउन बरकरार रहेगा, अगर किसी ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।