फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hafsa's works appreciated in virtual exhibition

इंटरनेशनल इस्लामिक आर्ट प्रदर्शनी में हफ्सा ने देश में चमकाया नाम

Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hafsa's works appreciated in virtual exhibition
देवबंद। इंटरनेशनल इस्लामिक आर्ट प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवबंद की बेटी हफ्सा उस्मानी की प्रस्तुत केलीग्राफी और कलाकृतियों को खूब सराहा गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने पर हफ्सा के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से आयोजित इंटरनेशनल इस्लामिक आर्ट प्रदर्शनी में विश्व के 20 देशों के आर्टिस्टस ने भाग लिया था। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देवबंद की बेटी हफ्सा उस्मानी ने उक्त प्रदर्शनी में केलीग्राफी और कलाकृतियों के माध्यम से कला के जलवे बिखेरे। हफ्सा द्वारा प्रदर्शित कला की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमकर सराहना की गई। हफ्सा के पिता खालिद उस्मानी ने बताया कि हफ्सा ने इंडिया-ईरान इंटरनेशनल केलीग्राफी प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। इसके लिए पुरस्कृत किया गया था। इससे पूर्व वर्ष 2020 में भी हफ्सा इंडिया-जॉर्डन इंटरनेशनल अरबिक केलीग्राफी प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। वहीं, हफ्सा की उपलब्धि पर प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी, जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डॉ. अनवर सईद, डॉ. अख्तर सईद, डॉ. एहतेशामुल हक, नासिर खान, तलत उस्मानी आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed