फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   hadse mein kendriya mantri ke ristedar ghayal

हादसे में केंद्रीय राज्यमंत्री की सास, जेठ और जेठानी घायल

Sun, 06 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
hadse mein kendriya mantri ke ristedar ghayal
शनिवार सुबह कोहरे के कारण रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक के पीछे घुसी केंद्रीय कैबिनेट राज्यमंत्री के जेठ की कार। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे फुलत अंडरपास पर शनिवार सुबह कोहरे की वजह से एक कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की सास, जेठ, जेठानी और चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। सभी को हल्की चोटें आई हैं। आरोप है कि मंत्री के जेठ से ट्रक मालिक और उसके साथियों ने मारपीट की और कार में रखी 15 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। पीड़ित जेठ ने थाना रतनपुरी पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।      
विज्ञापन


मिर्जापुर से अपना दल की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की नोएडा निवासी सास कृष्णावती पत्नी मणिशंकर पटेल, जेठानी पुष्पलता और जेठ अरुण उर्फ मुन्ना पटेल अपनी होंडा सिटी कार से शनिवार सुबह हरिद्वार जा रहे थे। कार मुकेश शर्मा चला रहा था। सुबह कोहरा होने की वजह से नेशनल हाईवे पर फुलत अंडरपास के नजदीक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। अरुण पटेल ने दूसरी गाड़ी से अपनी मां एवं पत्नी को हरिद्वार भेज दिया। इसके बाद अरुण पटेल अस्पताल से सीधे अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी के पास पहुंचे। इस दौरान ट्रक के चालक ने फोन कर अपने मालिक को बुला लिया। ट्रक का मालिक डीसीएम में अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि ट्रक मालिक और उसके साथियों ने मंत्री के जेठ से मारपीट की और कार में रखी 15 हजार रुपये की नगदी एवं गाड़ी के कागजात लूटकर ले गए। पीड़ित अरुण पटेल ने थाना रतनपुरी पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि मंत्री के जेठ अरुण पटेल ने ट्रक मालिक पर दबाव बनाने के लिए लूट की तहरीर दी थी, जबकि लूट की कोई घटना नहीं हुई है। ट्रक मालिक से बातचीत करने के बाद अरुण पटेल को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed