फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gym, cinema hall and stadium will open from today

आज से खुलेंगे जिम, सिनेमा हॉल व स्टेडियम

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gym, cinema hall and stadium will open from today
आज से खुलेंगे जिम, सिनेमाहॉल व स्टेडियम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते जिले में लगातार दो माह से अधिक समय से बंद चल रहे जिम, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहॉल सोमवार से खुल जाएंगे। सभी प्रतिष्ठान संचालक अब इन्हें खोलने की तैयारियों में जुट गए हैं।
कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ ही शासन ने जिम, सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स और स्पोर्ट्स स्टेडियम को सप्ताह में छह दिन कोविड गाइडलाइन के तहत खोलने की अनुमति दे दी है। इसके चलते पिछले दो माह से भी अधिक समय से निराश इन प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ ही जिम में जाने वाले युवाओं में उत्साह है। रविवार को साप्ताहिक बंदी में भी शाम के समय संचालकों ने इन प्रतिष्ठानों को खोलकर साफ-सफाई की। वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम खुलने की भी अनुमति मिलने से प्रैक्टिस से वंचित खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली है। इसके बाद सोमवार (आज) से ये सभी प्रतिष्ठान नियमानुसार गाइडलाइन का पालन करते हुए खुल जाएंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी सोमवार सुबह से खेलों की सभी गतिविधियां पूर्व की भांति शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

काम पर लौटेंगे सैकड़ों लोग
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा जिम-सिनेमा हॉल व मल्टी प्लेक्स खोलने की अनुमति मिलने के साथ ही पिछले दो माह से भी अधिक समय से बेरोजगार हुए इनसे जुड़े कर्मचारी फिर से काम पर लौट आएंगे। इससे एक बार फिर से इन सभी लोगों को रोजगार मिलेगा। सिनेमाहॉल कारोबार से ही सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं, जो पिछले दो माह से अधिक समय से घर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास शुरू कर सकते हैं खिलाड़ी
जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह का कहना है कि आज से स्पोर्ट्स स्टेडियम में इवेंट्स की अनुमति मिल गई है, जिसके बाद यहां खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जो भी खिलाड़ी आना चाहें, वे यहां आकर प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।
माया पैलेस के मालिक डॉ. प्रणय गर्ग का कहना है कि फेडरेशन के माध्यम से सिनेमा हॉल संचालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी जी से शनिवार को मिला था। प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध को स्वीकार कर लेने पर उनका आभार व्यक्त करते हैं। कल से सिनेमाहॉल में सुबह दस बजे से चार शो शुरू कर दिए जाएंगे।
शहर के आर्यपुरी स्थित किशोर फिटनेस सेंटर के संचालक नितिन किशोर ने बताया कि सुबह 5.30 से जिम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए साफ-सफाई करा ली गई है। सुबह 5.30 से नौ बजे तक और शाम पांच बजे से 8.30 तक जिम खोला जाएगा। इसके लिए कोविड गाइडलाइन के तहत सभी उपकरण भी उपलब्ध करा लिए गए हैं।

शहर के प्रकाश चौक स्थित एडवांस जिम के संचालक कामेश्वर त्यागी ने जिम खुलने को युवाओं के लिए बड़ी राहत करार दिया है। उन्होंने बताया कि जिम में कोविड गाइडलाइन के तहत ही युवाओं को व्यायाम कराया जाएगा। सभी को सेनिटाइजर व अपना अलग टॉवल लाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को बैच के हिसाब से ही व्यायाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed