फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gyan Sagar Maharaj used to indulge in public welfare

सदैव जनकल्याण में लीन रहे निर्मलसागर और ज्ञान सागर महाराज

Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gyan Sagar Maharaj used to indulge in public welfare
वहलना मंदिर में जैन संतों का श्रंद्वाजलि देते राज्यमंत्री कपिल देव व समाज लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनकल्याण में लीन रहा करते थे ज्ञान सागर महाराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में गिरनार गौरव आचार्य निर्मलसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विनयांजलि सभा में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने गुरुवर के चरणों में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जैन समाज के दोनों गुरुवर के देवलोक गमन से जो क्षति समाज को हुई है, उसकी पूर्ति होना असंभव है। दोनों आचार्य सदैव जन कल्याण में लीन रहे। दिगंबर जैन अतिक्षय क्षेत्र वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन ने कहा कि दोनों महाराज के देवलोक गमन होने से सभी श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। आर्यिका 108 पुण्यमति माताजी एवं आर्यिका 108 दिव्यमति माताजी का पावन सानिध्य रहा। मंच संचालन रविंद्र जैन ने किया। विधायक उमेश मलिक, प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश जैन, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, प्रवीन जैन, मनमोहन जैन, डॉ जयकुमार जैन, जितेंद्र जैन, पवन जैन, अरुणा जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed