फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gurukul Sports Academy inaugurated in Baseda

बसेड़ा में गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ

Thu, 11 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gurukul Sports Academy inaugurated in Baseda
बसेडा में गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा कबड्डी लीग मैच खेलती काकड़ा व मोरना की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बसेड़ा में गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ
विज्ञापन

छपार। बसेड़ा में बृहस्पतिवार से नवस्थापित गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया। एकेडमी में इसके साथ ही पहली कबड्डी लीग का भी आयोजन किया गया, जिसके उद्घाटन मैच में काकड़ा ने मोरना को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी समाजसेवी जोरावर सिंह ने गांव में ही गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की है। बृहस्पतिवार को जनता जनार्दन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार और सीडीओ आलोक यादव ने संयुक्त रूप से एकेडमी का शुभारंभ किया। एकेडमी के शुभारंभ के बाद बृहस्पतिवार को ही पहली कबड्डी लीग का भी उद्घाटन किया गया। जोरावर सिंह ने बताया कि कबड्डी लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। कबड्डी लीग का उद्घाटन मैच काकड़ा व मोरना की टीमों के बीच खेला गया। इसमें काकड़ा ने मोरना को 30-18 अंकों से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज के शिक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि कबड्डी लीग की विजेता व उपविजेता टीमों को उचित इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में अरविंद कुमार, शिवकुमार, विनोद देशवाल, रामपाल सिंह व सुभिचंद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed