फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guru Parv celebrated in Doon Valley and Mount Litra

दून वैली और माउंट लिट्रा में मनाया गुरू पर्व

Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Guru Parv celebrated in Doon Valley and Mount Litra
दून वैली स्कूल में गुरु पर्व मनाते बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दून वैली और माउंट लिट्रा में मनाया गुरू पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दून वैली स्कूल में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चे पंच प्यारे की वेशभूषा में आए और उनके उपदेशों को कविता और कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
बच्चों ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, जैसे स्लोगन बोले और गुरु नानक देव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बच्चों को गुरु नानक जयंती की बधाई दी। बच्चों को गुरु नानक पर्व व कार्तिक स्नान के बारे में बताया और कहा कि हमें सभी की मदद करनी चाहिए और जीवन में सच के मार्ग पर चलना चाहिए। ब्रांच हेड मिस ईवा ने बच्चों को गुरु नानक जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

उधर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने पारंपरिक पंजाबी पोशाक में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, गीत, भाषण व लघुनाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय निर्देशिका चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका प्रिया कौशिक ने छात्रों को बताया कि गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने से ही जीवन धन्य होता है। उधर, नई मंडी स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में बृहस्पतिवार को गुरु नानक जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। स्कूल डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी बच्चों को गुरुनानक देव के बारे में जानकारी दी। समन्वयक शिराज ने बताया कि स्कूल में लंगर का भी आयोजन किया गया।

गुरु नानक जयंती मनाते मदर्स प्राइड स्कूल के विद्वार्थी।

गुरु नानक जयंती मनाते मदर्स प्राइड स्कूल के विद्वार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed