फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gurjar society warned of demonstration in the beating case

पिटाई प्रकरण में गुर्जर समाज ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gurjar society warned of demonstration in the beating case
पिटाई प्रकरण में गुर्जर समाज ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पूछताछ के नाम पर दो युवकों की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को गुर्जर समाज ने पंचायत की। आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड न करने पर पांच जनवरी को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

23 दिसंबर को कस्बे के पीएनबी के सामने से एक मोपेड के बैग से करीब पौने तीन लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने गांव नूरनगर निवासी नीरज व एक अन्य को अवैध रुप से हिरासत में लेकर पूछताछ के नाम पर उनकी पिटाई की थी। दरोगा व सिपाही पर कार्रवाई न होने पर 31 दिसंबर को नीरज ने जिला मुख्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। नीरज ने एक वीडियो भी वायरल की थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को आदर्श इंटर कालेज मेघा शकरपुर में गुर्जर समाज के लोगों ने पंचायत कर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की। अन्यथा 5 जनवरी को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। रालोद नेता अभिषेक गुर्जर ने एसएसपी से फोन पर बात की, तो एसएसपी ने दोनों युवकों का डाक्टरी परीक्षण कराकर एसपी सिटी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। पंचायत में वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर, ओम सिंह प्रधान, सतीश गुर्जर, कृष्ण पाल, दीप चंद, सुनील गुर्जर, पंजाब सिंह, दीपक गुर्जर, बाबू राम, आजाद सिंह, केराज सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed