फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gur traders will go on indefinite strike from Monday

सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे गुड़ व्यापारी

Fri, 29 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gur traders will go on indefinite strike from Monday
सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे गुड़ व्यापारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अफसरों को शिकायत करने के बाद भी गुड़ माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए मंडी के गुड़ व्यापारी दो दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी में दस प्रतिशत माल भी नहीं आ रहा है, सारा गुड़ अवैध रूप से दूसरे राज्यों को जा रहा है। मंडी अधिकारियों पर गुड़ माफिया को संरक्षण देने का आरोप है।

एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी इस समय अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। मंडी में जिले में बनने वाला दस प्रतिशत गुड़ भी नहीं आ रहा है। मंडी का टैक्स चोरी कर गुड़ माफिया गुड़ बाहर से बाहर दूसरे राज्यों को भिजवा रहे हैं। गुड़ मंडी एसोसिएशन का आरोप है कि वह सभी अफसरों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मंडी के अधिकारियों का गुड़ माफिया को संरक्षण है। अपनी अवैध कमाई के लिए अफसर सरकार को चूना लगा रहे हैं। मंडी में टैक्स नहीं आ रहा है। मंडी के व्यापारियों के सामने अस्तित्व का संकट है। एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार से अनिश्चितकानीन हड़ताल की जा रही है। जब तक प्रशासन गुड़ माफिया पर कार्रवाई नहीं करेगा, मंडी में हड़ताल चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed