फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gum and angry people from the event of Pulwama

पुलवामा की घटना से गम और गुस्से में लोग

Sun, 17 Feb 2019 12:55 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gum and angry people from the event of Pulwama
revel - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। पुलवामा की घटना से लोगों में गम और गुस्सा है। सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जगह-जगह शहीदों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ के तत्वावधान में अहिल्याबाई चौक पर शोक सभा की गई। मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। मिथलेश गोयल, राहिब आलम, हरीश गुप्ता, लीजु वर्गीस, तेज सिंह सैनी, महितोष तोमर, संचित जैन, इब्राहिम त्यागी, नरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने तुलसी पार्क में हवन किया। शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, मनोज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रियांश गोयल, डॉ नितिन जैन, आदित्य जैन, संजय मित्तल, ललित बंसल, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शिवचौक पर मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभु से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने घटना को कायरतापूर्ण बताया। प्रवीण जैन, अशोक त्यागी, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, कन्हैया शर्मा, पुष्प गोयल, प्रमोद वर्मा, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी कार्यालय पर यज्ञ किया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, सतबीर वर्मा, महबूब, विनोद, पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे। उधर, शाम के समय रालोद नेता मुश्ताक चौधरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवचौक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी कॉलेज मार्केट में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दोपहर के समय पाकिस्तान के पुतले को फांसी दी गई। शाम के समय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। योगेश सिंघल, अनिल नामदेव, अजय मदान, अजय सिंघल, विजय तागरा, केवल अरोरा, श्रीगोपाल गुप्ता, अनुराग गर्ग, राकेश कंसल आदि मौजूद रहे।
रामपुरी में विश्वकर्मा समाज की बैठक में पुलवामा हमले की निंदा की गई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि शहीदों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब पाकिस्तान से लिया जाएगा। नरेश कुमार विश्वकर्मा, नरेश पांचाल, शेरपाल पांचाल, नाथीराम, मुकेश धीमान, सुरेश धीमान, महेंद्र धीमान, प्रवीण पांचाल, दीपक, महावीर पांचाल, लोकेश पांचाल, सचिन पांचाल आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक मोर्चा की रामपुरी में बैठक हुई। पुलवामा हमले की निंदा की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ मतलूब अहमत, सलीम अंसारी, अब्दुल्ला, हसीन मीर, अहसान अंसारी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलवामा हमले की निंदा की। बालाजी रोड पर व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर रोष प्रकट किया। सुरेश गोयल, मुकेश सिंघल, सुरेश गर्ग, जावेद, मनोज सैनी, अमरपाल प्रजापति, सुरेंद्र पाल, रविपाल आदि मौजूद रहे। ब्राहमण महासभा ने आतंकवादी घटना को कायराना करार दिया। जयकुमार शर्मा की अध्यक्षता में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साधुराम शर्मा ने कहा कि 1971 की तरह पाकिस्तान से बदला लिया जाए। शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उमादत्त शर्मा, अमलेश शर्मा, उमेश कौशिक, केके शर्मा, मकह सिंह, जयपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म सभा की बैठक में पुलवामा की घटना की निदंा की। घटना के दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई। अनिरुद्ध कुमार, आत्माराम गर्ग, अनिल जैन, नरेंद्र गुप्ता, अंजुल भूषण, शिवचरण गर्ग, साधुराम गर्ग, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, जनार्दन स्वरूप, अजय तायल, दीपक मित्तल, विपिन संगल, अनिल बत्रा, अंकुर गोयल मौजूद रहे। शिवमूर्ति संचालक मंडल, रामलीला सभा टाउन हाल, वैश्य सभा ने भी घटना पर आक्रोश जताया। जट नंगला में भाजपा रोहाना मंडल की बैठक में भी पुलवामा की घटना पर आक्रोश जताया गया। भगत सिंह कोरी ने कहा कि देश अब पाकिस्तान द्वारा परोसे जा रहे आतंकवाद को बर्दाश्त करने वाला नहीं है।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह, कांता स्वरूप, चंद्रपाल मोरना, अनिल कुमार, डॉ सत्यवीर आर्य, यशपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, विकास बालियान आदि मौजूद रहे। पुरानी पेंशन बहाली मंच ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारियों ने टाउन हाल से कैंडल मार्च भी निकाला। राजेंद्र सिंह, बालेंद्र सिंह, रविंद्र नागर, कुलदीप शर्मा, संजीव बालियान, प्रयोस राणा, आनंद शर्मा, उमा चौधरी आदि मौजूद रहे। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की बैठक में पुलवामा विस्फोट की निंदा की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकियों के सफाए की मांग की गई। आरपी शर्मा ने सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed