फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gujjar Gaurav Samman to those who raise the value of society

समाज का मान बढ़ाने वालों को गुर्जर गौरव सम्मान

Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gujjar Gaurav Samman to those who raise the value of society
गुर्जर समाज के मेधावियों के साथ सांसद मलूक नागर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव राजेश पायलट युवा कल्याण केंद्र रामपुर तिराहा की ओर से गुर्जर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज का मान बढ़ाने वालों को गुर्जर गौरव सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि बसपा के बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

संस्था के सचिव पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गुर्जर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। गुर्जर गौरव के रूप में इसी वर्ष चयनित आईएएस बसंत सिंह, आदित्य भाटी, रोमिल डोंक, हरियाणा सिविल सर्विसेज में चयनित कुमारी पूर्णिमा, इतिहासकार सुशील भाटी, मोहित तोमर, अजय प्रताप सिंह, ओपी चौहान, मदनपाल सिंह, प्रीति देवी, मुकुल सिंह, भूमिका चौहान और दिनेश कुमार को सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्रिगेडियर सुभाष पंवार ने और संचालन डॉ. कलम सिंह और रामपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि बालेंद्र कुमार, ओंकार सिंह, कर्नल करणपाल सिंह, तसवीर चपराना, कैप्टन सुभाष, डॉ. सुशील भाटी रहे। मौके पर ओपी चौहान, बालकराम, मनोज कुमार, मदनपाल, कृ़ष्णपाल गुर्जर ने संबोधित किया। इस मौके पर संदीप कुमार, देवी सिंह, सुरेश, नवाब सिंह, सतपाल सिंह चौहान का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान से प्रतिभाओं को मिलती है प्रेरणा
मुजफ्फरनगर। प्रतिभा सम्मान समारोह में बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि जाति की प्रतिभाओं का सम्मान करने से नवीन प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है।
संस्था के सचिव पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि इस छात्रावास ने इस समाज को कई प्रतिभाएं दी हैं। ओंकार सिंह जो आजकल आईबीएम में सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं वो भी हमारे ही छात्रावास के छात्र रहे हैं। हम अपनी भावी पीढ़ी को आश्वस्त कर देना चाहते हैं कि उनके विकास के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करना हमारा काम है और आगे बढ़ना उनका काम है। प्रो. रामपाल सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास स्वर्णिम रहा है। गुर्जर समाज में सम्राट मिहिरभोज, सम्राट कनिष्क, सम्राट मिहिरकुल हूण जैसे कई महान सम्राट पैदा हुए हैं, हमारे युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा लोकदल नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि समाज के युवाओं को समाज से संबंधित जितनी भी गतिविधियां जिला स्तर पर या गांव स्तर पर होती है उनमें बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed