फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gujarat will play the final on the strength of my Mohit Sharma

Muzaffarnagar News: म्हारे मोहित शर्मा के दम पर फाइनल खेलेगा गुजरात

Sun, 28 May 2023 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gujarat will play the final on the strength of my Mohit Sharma
- मूल रूप से रोहाना कलां गांव का रहने वाला है परिवार
विज्ञापन

- पिता की नौकरी के चलते बस गए थे हरियाणा जाकर
- माता मूल रूप से सहारनपुर के अंबेहटा की रहने वाली
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आईपीएल के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जिले के रोहाना कलां गांव के मोहित शर्मा ने नाजुक मौके पर गुजरात के लिए पांच विकेट लेकर मुंबई को मैच से बाहर कर दिया। शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्य कुमार यादव को मोहित ने ही क्लीन बोल्ड किया। 2014 में शर्मा ने 23 विकेट लिए थे, जबकि इस बार अब तक 24 विकेट चटका चुके है।

भारतीय टीम के अलावा रणजी ट्राफी में हरियाणा की ओर से खेल चुके मोहित शर्मा को इस बार पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा की पसंद पर गुजरात टाइंटस में शामिल किया गया था। मोहित के पिता महिपाल शर्मा ने रोहाना के अमृत इंटर कॉलेज से बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद मेरठ से आईटीआई का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद फरीदाबाद की फैक्टरी में नौकरी की। मोहित की मां सुनीता शर्मा सहारनपुर जिले के गांव अंबेहटा की रहने वाली है। परिवार पहले बल्लभगढ़ रहा और वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहा है।
विज्ञापन



क्वालिफायर में इन्हें किया आउट
शुक्रवार रात अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मोहित शर्मा ने मुंबई के सूर्य कुमार यादव, विष्णु विनोद, जॉर्डन, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय को आउट किया। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को उस वक्त मोहित ने आउट किया, जब वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शानदार गेंदबाजी, तीसरे स्थान पर पहुंचे
आईपीएल के वर्तमान सीजन में मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की है। अब तक गुजरात की ओर से उन्हें 13 मैच खेलने का मौका मिला, जिनमें मोहित ने 24 विकेट लिए हैं। गेंदबाजों की सूची में उनसे ऊपर गुजरात के ही मोहम्मद शमी ने 28 और राशिद खान ने 27 विकटे लिए हैं, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को 16-16 मैच खेलने का मौका मिला है, जबकि मोहित ने 13 मैच खेले हैं।


पंजाब और चेन्नई के लिए भी खेले
मोहित शर्मा ने आईपीएल की शुरूआत के तीन सीजन पंजाब के लिए खेले थे, लेकिन इसके बाद वह लंबे समय तक चेन्नई की टीम में रहे। पिछले कुछ सालों से उन्हें बेहतर मौके नहीं मिले और इस बार गुजरात की टीम ने उन्हें चुना। 2019 में चेन्नई ने पांच करोड़ में खरीदे था, लेकिन इस बार सिर्फ 50 लाख में गुजरात के लिए खेल रहे हैं।


फाइनल में जगह मिली तो होगा 100वां मुकाबला
मोहित शर्मा अब तक आईपीएल के 99 मैच खेलकर 116 विकेट ले चुके हैं। रविवार को चेन्नई के खिलाफ फाइनल में उन्हें गुजरात की टीम ने खिलाया तो यह उनका 100वां मैच होगा।



आठ साल से टीम इंडिया से दूर
मोहित शर्मा ने 2013 में भारतीय टीम की ओर से जिंबाब्वे के खिलाफ पहला मैच खेला। साल 2015 तक वह टीम इंडिया का हिस्सा रहे, लेकिन इसके बाद चोट की वजह से बाहर हो गए। आठ साल से उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed