फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gujarat ATS was looking for heroin since 10 days

10 दिन से हेरोइन की तलाश में जुटी थी गुजरात एटीएस

Tue, 03 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gujarat ATS was looking for heroin since 10 days
मुजफ्फरनगर। एटीएस व एनसीबी टीम द्वारा खालापार से करोड़ों रुपये की 210 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद अब जिले का खुफिया विभाग जागा है। खुफिया विभाग ने हेरोइन के खालापार पहुंचने को लेकर गोपनीय जांच पड़ताल शुरू की हैं। खालापार पुलिस चौकी टीम पर भी खुफिया नजर टिकी है।
विज्ञापन

शनिवार रात गुजरात एटीएस व एनसीबी टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से खालापार में छापा मारा। दोनों टीमों ने दिल्ली से गिरफ्तार हैदर के घर से करोड़ों की कीमत की हेरोइन बरामद की। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद अंदेशा है कि प्रकरण के तार अफगानिस्तान से जुड़े हैं। एटीएस व एनसीबी की टीम शहर में इस मामले से लगभग दस दिन पहले भी आई थी। उस समय दोनों टीम गोपनीय रुप से कार्रवाई कर वापस लौट गई थी।
विज्ञापन

इस टीम ने मंसूरपुर क्षेत्र में जांच पड़ताल की थी। टीम द्वारा दूसरी बार पुख्ता सबूत एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर दबिश देकर करोड़ों की हेरोइन बरामद कर शहर कोतवाली पुलिस व खालापार पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्ठा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जनपद का खुफिया विभाग अलर्ट हुआ है। यह हेरोइन यहां कैसे पहुंची। कहीं आरोपी के साथी यहां पर सक्रिय तो नहीं है। हेरोइन की इतनी बड़ी खेप खालापार में सुरक्षित कैसे पहुंची। खालापार में नशीला पदार्थ तो नहीं बेचा जा रहा है। खुफिया विभाग ने इन सभी सवालों के जवाब तलाशने शुरू किए हैं। उधर, पूरे मामले में अभी तक अधिकारी चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीले पदार्थों को लेकर बदनाम हैं खालापार
खालापार क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं। यह आरोप कई बार लग चुके है। यदि पुुराने रिकार्ड उठाकर देखे तो वहां से नशीले पदार्थ सहित आरोपी पकड़े भी गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed