फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST theft caught in lead ingot factory, deposited 24.10 lakhs on the spot

Muzaffarnagar News: लेड इंगट फैक्टरी में जीएसटी चोरी पकड़ी, 24.10 लाख मौके पर जमा कराए

Tue, 29 Aug 2023 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
GST theft caught in lead ingot factory, deposited 24.10 lakhs on the spot
- बुढ़ाना मोड़ पर एसआईबी की टीम ने पकड़ा अघोषित स्टॉक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी की टीम ने बुढ़ाना मोड़ के खांजापुर स्थित लेड इंगट की फैक्टरी में मौके पर अघोषित स्टॉक पकड़ा है। टीम ने जीएसटी चोरी के 24.10 लाख मौके पर जमा कराए हैं।
एसआईबी के डिप्टी डायरेक्टर विवेक मिश्रा ने बताया कि बोगस फर्मों की चेन एनालिसिस के क्रम में सामने आया कि जेवीडी मेटल खांजापुर द्वारा बोगस, फर्जी फर्मों से खरीद दिखाकर रोंगफुल आईटीसी क्लेम की जा रही है। इस इनपुट के आधार पर एसआईबी टीम ने जांच की। व्यापार लेड इंगट की निर्माण बिक्री का है। जांच पर स्टॉक से संबंधित लेखा पुस्तकें नहीं पाई गई और बोगस फर्मों से खरीद पर आईटीसी अवेल किया जाना प्रमाणित हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर ही अघोषित स्टॉक और रोंगफुल आईटीसी को मानते हुए व्यापारी से 24.10 लाख जमा कराए। शेष कार्यवाही प्रगति पर है। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर रवि पंवार, महेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed