{"_id":"66eadf5e53f8d7439406253e","slug":"gst-team-started-investigation-in-the-case-of-making-fake-bills-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-130179-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फर्जी बिल बनाने के मामले में जीएसटी टीम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फर्जी बिल बनाने के मामले में जीएसटी टीम ने शुरू की जांच
विज्ञापन
-कमीशन के आधार पर फर्जी जीएसटी, ई वे बिल जनरेट करने का मामला सामने आया
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। खतौली क्षेत्र के जीएसटी अधीक्षक केपी सिंह ने रतनपुरी थाने पहुंचकर फर्जी जीएसटी बिल बनाने के आरोप में हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ के दौरान कमीशन के आधार पर फर्जी जीएसटी, ई वे बिल जनरेट करने का मामला सामने आया है।
सोमवार रात रतनपुरी पुलिस ने गांव भनवाड़ा निवासी तीन भाइयों तस्लीम, मुजीब, शहादत व उनके साथी जुनेद को हिरासत में लिया था। युवकों पर फर्जी जीएसटी बिल बनाने का आरोप है।
बुधवार को इस मामले में जांच के लिए खतौली क्षेत्र के जीएसटी अधीक्षक केपी सिंह रतनपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की। जीएसटी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी तस्लीम को पूछताछ करने के लिए साइबर एक्सपर्ट टीम के पास जिला मुख्यालय ले जाया गया है। तस्लीम का मोबाइल एवं लैपटॉप भी साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो युवकों ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया, जबकि युवक जुनेद से पूछताछ में कमीशन के आधार पर फर्जी जीएसटी, ई वे बिल जनरेट करने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले की सूचना मेरठ जीएसटी के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
उधर, थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में जीएसटी के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के उपरांत ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रवेश