{"_id":"66f08bf37b5698f5d1061914","slug":"gst-rates-should-be-reduced-traders-should-be-brought-under-the-ambit-of-ayushman-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-130483-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जीएसटी की घटाई जाएं दरें, आयुष्मान के दायरे में लाए जाएं व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जीएसटी की घटाई जाएं दरें, आयुष्मान के दायरे में लाए जाएं व्यापारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर चिंतन किया गया। व्यापारियों ने सभी को आयुष्मान कार्ड के दायरे में लाने, वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं बहाल करने, 10 लाख रुपये तक का ऋण ब्याज मुक्त करने और जीएसटी दर घटाने की मांग रखी।
कूकड़ा के एक बैंक्ववेट हाॅल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब के लिए काम करते हैं, उन्हें पोषित करने का काम व्यापारी वर्ग करता है। पिछली सरकारों में जेल से फोन आते थे, व्यापारी थानों में जाता घबराता था। लेकिन मोदी और योगी राज में व्यापारी सुरक्षित हो चुका है। दूसरी पार्टियां तो मन से वंदे मातरम और भारत माता की जय भी नहीं बोलती।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापारी चलाता है। उसकी खुशहाली से देश मजबूत होता है। भाजपा सरकार ने व्यापारी को जितनी ताकत दी उतनी किसी ने नहीं दी। सभी को देश तोड़ने वाली ताकतों को जवाब देना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता घनश्याम दास गर्ग और संचालन प्रदेश महामंत्री युवा जयवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष महिला रश्मि गुप्ता, गंगा रस्तौगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रचार मंत्री अनिल कंसल, कुशपुरी, रामकुमार तायल, विकास जैन, भीम सेन कंसल, श्रीमोहन तायल शामिल रहे।