फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST evasion of Rs 54 lakh detected at Hotel The Velvista

Muzaffarnagar News: होटल दि वेलविस्टा पर 54 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी

Thu, 16 Apr 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
GST evasion of Rs 54 lakh detected at Hotel The Velvista
हाईवे स्थित होटल वेल विस्टा। संवाद
मुजफ्फरनगर। हाईवे स्थित होटल दि वेलविस्टा में जीएसटी एसआईबी की टीम ने तीन करोड़ से अधिक के कर अपवंचन का मामला पकड़ा है। रिकार्ड के आधार पर प्रारंभिक जांच में करीब 54 लाख रुपये की जीएसटी चोरी सामने आई है।
विज्ञापन

राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की एसआइबी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित ने बताया कि जीएसटी में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच कराई गई। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम होटल पर जाकर गहन जांच की। बताया कि लगभग 15 घंटे से अधिक समय तक जांच की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन


बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल में बिना बिल के बुकिंग कर विवाह समारोह एवं अन्य आयोजन संपन्न कराए जा रहे थे। जिनका कागजों पर कच्चा रिकार्ड रखा जा रहा था। बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन करोड़ रुपये के कारोबार में 54 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। बताया कि कर चोरी का आंकड़ा एक करोड़ से अधिक पार भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालकों ने बिलों में दर्शाई गई धनराशि से कहीं अधिक का कारोबार किया है। लेकिन विभागीय पोर्टल पर जीएसटी नहीं दर्शाई है। इससे प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंची है। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि लेखा रिकार्ड के साथ समस्त दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
आशंका है कि कारोबार पांच करोड़ से अधिक किया गया है, लेकिन जीएसटी जमा कराने में कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed