फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST evasion fraud detected, four companies tightened

Muzaffarnagar News: जीएसटी चोरी का फर्जीवाड़ा पकड़ा, चार कंपनियाें पर शिकंजा

Sun, 09 Nov 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
GST evasion fraud detected, four companies tightened
मुजफ्फरनगर। बोगस कंपनियों के नाम पर किए गए जीएसटी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। सहायक आयुक्त राज्य कर नितिन कुमार ने बिहार, पंजाब, हरियाणा और झारखंड की चार फर्जी कंपनियों और सात वाहन चालक एवं स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राज्य कर विभाग की जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह के माध्यम से विभिन्न राज्यों से फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की जा रही थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीएसटी एसआइबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि सीजीएसटी अंबाला डिवीजन की ओर से अगस्त माह में गुप्त इनपुट के आधार पर छापा मारा गया, जिनमें कई कंपनियों की पोल खुली थी। जांच में सामने आया कि बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फर्जी पते पर कंपनियां संचालित की जा रहीं थीं। इन कंपनियों के माध्यम से स्क्रैप के नाम पर बड़े पैमाने पर बिलिंग कर टैक्स चोरी की जा रही थी। सितंबर माह में राज्य कर विभाग की टीम ने मीरापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्क्रैप से भरे सात वाहनों को पकड़ा था।
विज्ञापन

जांच में वाहनों के दस्तावेज फर्जी मिले जबकि संबंधित कंपनियों के पते भी अस्तित्वहीन पाए गए। विभाग की ओर से विस्तृत जांच की गई। जांच में मामला पूरी तरह संगठित कर चोरी के गिरोह से जुड़ा पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इस अवैध गतिविधि से कुछ व्यापारी और व्यापारी संगठन भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कंपनी संचालकों और ट्रक स्वामियों पर हुआ मुकदमा

सहायक आयुक्त राज्य कर नितिन कुमार की ओर से थाना मीरापुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चार कंपनी संचालकों और सात ट्रक चालक एवम स्वामियों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के बाद कंपनी स्वामी परवीन कुमार, पीके एंटरप्राइजेज बेगुसराय बिहार, कुसुम रानी डीएम ट्रेडर्स खन्ना पंजाब, रोहित थापा, थापा ट्रेडर्स निवासी हिसार हरियाणा एवं आरके एंटरप्राइजेज राजकुमार निवासी गोड्डा झारखंड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। ट्रक चालक सिकंदर अली निवासी मुरादाबाद, शहरोज निवासी बिलारी मुरादाबाद, ट्रक स्वामी एवं चालक गुड्डू निवासी बिलारी मुरादाबाद, राहुल निवासी एटा, मो. अकील निवासी पाकबड़ा मुरादाबाद, उमेश कुमार निवासी मिर्जापुर गोपालगंज बिहार एवं शरीफ निवासी असालतपुर मुरादाबाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed