फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Groom left with the wedding procession and reached the police station instead of the pavilion

गजब मामला: बरात लेकर निकला दूल्हा मंडप की जगह पहुंच गया थाने, पुलिस ने ऐसे किया स्वागत

Tue, 12 Mar 2024 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मेरठ के लिए बरात लेकर निकला दूल्हा मुजफ्फरनगर में थाने पहुंच गया। पुलिस ने गाड़ी सीजकर बरात का स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Groom left with the wedding procession and reached the police station instead of the pavilion
थाने में खड़ी दूल्हे की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर से मेरठ जा रही बरात में दूल्हे को गाड़ी पर खड़े होकर स्टंट करना भारी पड़ गया। दिल्ली-दून हाईवे पर बराती फोटो खिंचवा रहे थे, इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। दूसरे गाड़ी से दूल्हा रवाना हुआ।

विज्ञापन


देवबंद क्षेत्र के गांव भायला निवासी अंकित की बरात मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव जा रही थी। मंसूरपुर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से वीडियो और फोटो शूट के दौरान बराती स्टंट करने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। इसके बाद बरात दूसरी गाड़ी से दूल्हे को लेकर रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed