फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grief, Aamir and Sajida laid to rest in Riyawali

Muzaffarnagar News: रतनपुरी - रियावली में गम, आमिर और साजिदा सुपुर्द ए खाक

Fri, 06 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Grief, Aamir and Sajida laid to rest in Riyawali
-------------- मेरठ के लिए भी
विज्ञापन

- दोनों ने मेरठ के एक होटल में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। कंकरखेड़ा के होटल में आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा।
थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी आमिर पुत्र इकबाल और साजिदा पुत्री सरफराज दो अक्तूबर को घर से लापता हो गए थे। बुधवार सुबह युवती के चाचा आस मोहम्मद ने आमिर तथा उसके चचेरे भाई के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया था। बुधवार शाम को आमिर ने परिजनों और पुलिस को फोन करके साजिदा को ले जाने की बात कही थी। लेकिन जब परिजन पुलिसबल के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी होटल पहुंचे, तो आमिर और साजिदा के फांसी लगे शव होटल के बाथरूम से बरामद हुए। दोनों ने चुन्नी से फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही दोनों के घरों में गम का माहौल बन गया। शाम के समय गमगीन माहौल में दोनों के शवों को दफनाया गया। उधर, ग्रामीण चुप्पी साधे रहे। इस दौरान शांति व्यवस्था हेतु गांव में भारी पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed