फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Green signal to buses on barrage, relief to passengers

Muzaffarnagar News: बैराज पर बसों को हरी झंडी, यात्रियों को राहत

Thu, 04 Sep 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Green signal to buses on barrage, relief to passengers
गंगा बैराज पुल से गुजरती बस
मीरापुर। गंगा बैराज पर रोके गए वाहनों को आवागमन शुरू करा दिया गया है। बुधवार से बसों का आवागमन शुरू हो गया, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। पहले बसों को हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के बॉर्डर पर रोका जा रहा था।
विज्ञापन

गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 28 में तकनीकी खराबी आने के कारण पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। एनएचएआई और टीमों ने स्लैब और बेयरिंग की जांच की। बेयरिंग और पेडस्टल टूटा हुआ मिला था। ऑयलिंग और ग्रीस न होने के कारण बेयरिंग पर जंग लगने के कारण खराब हो गए थे। इसके बाद मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया था। शुक्रवार को बैराज से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद मुजफ्फरनगर और बिजनौर बोर्डर पर रोकी जा रही रोडवेज व प्राइवेट बसों का मुजफ्फरनगर व बिजनौर जिला प्रशासन ने गंगा बैराज पुल से बसों का आवागमन शुरू करा दिया है। दैनिक यात्री संदीप कुमार, जितेंद्र गर्ग और हरदीप का कहना है कि बसों का आवागमन शुरू हो जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed