फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Great win over Vidarbha of UP

यूपी की विदर्भ पर शानदार जीत, कप्तान आर्यन शर्मा ने बनाए नाबाद 78 रन

Wed, 09 Jan 2019 11:33 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 09 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Great win over Vidarbha of UP
विदर्भ की टीम को हराने वाली यूपी की टीम। - फोटो : अमर उजाला
कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 के लीग मैच में यूपी की टीम ने विदर्भ को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। तेज गेंदबाज मोहित जांगड़ा और पूर्णाक त्यागी की उम्दा गेंदबाजी के आगे विदर्भ की टीम केवल 220 रन ही बना सकी। मैच जीतने को मिले 151 रन के लक्ष्य को यूपी ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। यूपी के कप्तान आर्यन शर्मा ने 78 रन की नॉट आउट पारी खेली।  चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित यूपी और विदर्भ मैच का फैसला तीसरे दिन ही हो गया। चार दिवसीय मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा। पिच ने मध्यम गति के गेंदबाजों और स्पिनरों को बराबर मदद दी, जिसकी वजह से कोई टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।
विज्ञापन


लीग मैच के तीसरे दिन बुधवार को विदर्भ ने दो विकेट पर 113 रन से आगे खेलना शुरू किया। हर्ष दुबे केवल 21 रन पर आउट हो गए। मंदार मेहले ने मोर्चा संभाले रखा और 61 रन बनाए। 167 रन के स्कोर पर विदर्भ के लगातार दो विकेट गिरे। नयन आर चव्हाण 7 रन ही बना सके, जबकि मेहले को मोहित जांगड़ा ने आउट कर दिया। विदर्भ कप्तान यश कदम ने विकेट पर जमने की कोशिश की। उसने दो चौके और दो छक्कों की मदद से अविजित 29 रन बनाए, मगर पिछले बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके। विदर्भ की पूरी टीम 220 रन पर आउट हो गई। यूपी के गेंदबाज मोहित और पूर्णांक त्यागी ने 3-3 विकेट लिए। शिवम शर्मा को भी दो विकेट मिले। यूपी के पास पहली पारी की 69 रन की बढ़त थी।
विज्ञापन


उसके आधार पर यूपी को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला। ओपनिंग बल्लेबाज ऋषभ राय और कप्तान आर्यन शर्मा ने पारी की शुरुआत की। राय को विदर्भ के गेंदबाज नचिकेत भूटे ने मात्र पांच रन पर आउट कर दिया। अंश यादव ने कप्तान आर्यन के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। यादव को स्पिनर हर्ष दुबे ने 27 रन पर बोल्ड कर दिया। धु्रव सी जेरल और आर्यन शर्मा ने तीसरे विकेट की साझेदारी में बेहतरीन बल्लेबाजी कर यूपी को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धु्रव ने नाबाद 39 रन बनाए, जबकि कप्तान आर्यन ने 78 रन की पारी खेली। आर्यन ने दस चौके और तीन छक्के जड़े। यूपी की टीम ने दो विकेट पर 155 रन बना कर यह लीग मैच आठ विकेट से जीत लिया। मैच रेफरी श्रेयांश खानवेलकर के निर्देशन में हुए मैच में अंपायरिंग अभिरूप और मोहित कृष्णदास ने की। स्कोरर संदीप और प्रशांत रहे। राष्ट्रीय जूनियर चयन समिति के सेंट्रल जोन के सदस्य ज्ञानेंद्र पांडे, एमसीए सचिव मनोज पुंडीर, यूपी कोच मौहम्मद आमिर, मैनेजर सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विजय मर्चेट ट्राफी में की थी रिकार्ड बल्लेबाजी
कूच बिहार ट्राफी के अहम मैच में यूपी के बल्लेबाज अंश यादव ने 72 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। गेंदबाजों के मददगार पिच पर उनकी बल्लेबाजी दमदार रही। उन्हीं के दम पर यूपी टीम पहली पारी में 246 रन का स्कोर कर पाई। लखनऊ के बाशिंदे अंश ने विजय मर्चेंट अंडर-16 ट्राफी में महाराष्ट्र के खिलाफ यूपी टीम की ओर से 269 रन की पारी खेल कर राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थी। मध्य प्रदेश के खिलाफ उसके 157 रनों की बदौलत यूपी को जीत मिली थी।

वह लखनऊ की धु्रव क्रिकेट अकादमी में खेलते है। लखनऊ के तेलीबाग के सर्वांगीण विकास विद्यालय में कक्षा 11 के छात्र अंश यादव ने वर्ष 2010 में बल्ला थामा था। उसके पिता आर के यादव रेलवे में टीटीई है। परिवार उन्हें हॉकी खिलाड़ी बनाना चाहता था, लेकिन अंश की दिलचस्पी क्रिकेट में थी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उसने बल्लेबाजी की बारीकियां सीखी। पूर्व रणजी क्रिकेटर दीपक यादव उसके कोच है। मैदान पर मैच के दौरान कवर और प्वाइंट में शॉट्स खेलने में उसे महारत है। अंश यादव कहते है कि घेरलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी पहचान बनाना ही उसका लक्ष्य है।


हर्ष ने दी सुनहरे कल की दस्तक
मुजफ्फरनगर। विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दूबे ने सुनहरे कल की उम्मीदें जगा रखी है। यूपी के खिलाफ मैच में अपनी स्पिन गेंदों पर 6 विकेट लेकर नागपुर के होनहार क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। कूच बिहार ट्राफी में बडौदा और छत्तीसगढ़ के खिलाफ दो शतक लगाए, जबकि मुंबई के विरुद्ध 85 रनों की उम्दा पारी खेली। अभी तक के सात मैचों की नौ पारियों में दूबे 375 रन बना चुके है। सात मैचों में 20 विकेट उनके खाते में है। यूपी को बड़ा स्कोर करने से रोकने में दूबे की अहम भूमिका रही। दूबे अपने प्रदर्शन से चहके नजर आए। बकौल, उनके तेज धूप के कारण विकेट हार्ड हो गई, जिस पर स्पिन गेंदबाजी करने में लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed