फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grandfather was murdered 16 years ago; grandmother served as village head; Ankit was preparing to contest the election.

Muzaffarnagar News: 16 साल पहले दादा की हुई थी हत्या, दादी रहीं प्रधान, चुनाव की तैयारी कर रहा था अंकित

Fri, 26 Jun 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Grandfather was murdered 16 years ago; grandmother served as village head; Ankit was preparing to contest the election.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी के मांडी की दोना फैक्टरी के संचालक अंकित बालियान के दादा राजबीर सिंह की गांव की रंजिश में करीब 16 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
चाचा विपिन पर जानलेवा हमला किया गया। यही नहीं दूसरे पक्ष पर हमले में चाचा के नाम भी प्राथमिकी दर्ज हुई। रंजिश में हथियार उठाए गए। बाद में पंचायताें ने समझौते कराए। आरोपियों ने घेर को फैक्टरी में बदला और पिटबुल बांधकर दहशत फैला दी। ग्रामीणों ने घेर की तरफ आवाजाही सीमित कर दी। खुलासे से गांव हैरान रह गया।
विज्ञापन

मुख्य आरेापी अंकित बालियान की दादी सुदेश बाला साल 2010 में प्रधान रही। इसके बाद अब तक हुए दो चुनाव में परिवार को एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई। चौथी बार चुनाव लड़ने के लिए गांव में प्रचार सामग्री भी चस्पा करानी शुरू कर दी गई। परिवार के हिस्से में करीब 90 बीघा जमीन है। गांव के बाहर घेर को डेढ़ साल पहले फैक्टरी में बदला गया। तय किया गया कि दोना फैक्टरी का संचालन किया जाएगा। यहां से दोने देहरादून सप्लाई किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रूप से फैक्टरी की देखरेख अंकित बालियान करता था। परिवार के लोगों की भी यहां आवाजाही रहती थी। सुपरवाइजर शिवा त्यागी को साथ मिलाकर मजदूरों पर उत्पीड़न शुरू किया। पंचायतों में हुए समझौतों के बाद रंजिश के फैसले हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed