फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grand fair organized at Goga Mhadi, devotees gathered to mark

गोगा म्हाड़ी पर भव्य मेला आयोजित, निशान चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 05 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Grand fair organized at Goga Mhadi, devotees gathered to mark
श्री गोगा जहारवीर जी की पवित्र नेज्जा (छड़ी) लेकर पदयात्रा निकालते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
देवबंद। श्री गुग्घावीर म्हाड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को देवीकुंड रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर भव्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन

श्री जाहरवीर जी का प्रतीक नेजा छड़ी की भव्य पद यात्रा उद्धघाटन लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदित्य गर्ग ने फीता काटकर किया। छड़ी की पूजा भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग द्वारा की गई। पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने बताया कि गुग्घावीर जी का जन्म राजस्थान में बागड़ के गांव दरदेड़ा में भाद्रपद श्री कृष्ण पक्ष की नवमी को हुआ था। अपने समय में वीर पुरुष गुग्घावीर ने कई लड़ाइयां लड़ीं और विजय प्राप्त की। इसके बाद नेजा (छड़ी) की पदयात्रा एचवी इंटर कॉलेज, कास्थवाड़ा, मित्तर सेन चौक, श्री हनुमान चौक, सराफा बजार, मेन बाजार व शाहजीलाल होते हुए देवीकुंड रोड स्थित म्हाड़ी स्थल पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर श्रद्धालुओं ने छड़ी का पूजन किया। इस मौके पर गोपीचंद जाटव, यशपाल सिंह, अजय जाटव, अशोक, जोगिंद जाटव, जयप्रकाश, सुरेश, विनोद जाटव, वेदप्रकाश, चौधरी ओमपाल सिंह, आलोक खटीक व विकास त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed