Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grand city kirtan taken out in Paniali

पनियाली में भव्य नगर कीर्तन निकाला

Fri, 28 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Grand city kirtan taken out in Paniali
नगर कीर्तन में हैरतअंगेज करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार - फोटो : DEVBAND
देवबंद/नागल (सहारनपुर)। गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब पनियाली में संत अकाल पुरख सिंह की बरसी पर आयोजित वार्षिक समागम में शुक्रवार को गांव में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर ग्रामीणों को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब की विगत दो दिन से चल रहे रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सुरिंदर सिंह मनी, जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जरनैल सिंह महक, हरजिंदर सिंह अनभोल, ज्ञानी ब्रिजपाल सिंह, बलप्रीत सिंह और ढाडी जत्था दलजीत सिंह व मनिंदर सिंह ने गुरवाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। कार्यक्रम में बाबा रणजीत सिंह ने कहा कि गुरु हरगोविंद साहिब की चरण स्पर्श प्राप्त भूमि पर सालाना समागम संगतों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। संचालन काबल तोड़ सिंह व हरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु महाराज की पालकी के आगे संगत मार्ग की सफाई कर रही थी, जबकि पालकी के पीछे गुरवाणी कीर्तन करती संगत वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। मार्ग में संगतों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। दलेर खालसा गतका ग्रुप के कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में देवबंद, नागल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली की संगतों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, बाबा त्रिलोक सिंह, सरदार रवींद्र सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, गुरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, मेजर जोगेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, मनमोहन सिंह, यशपाल सिंह, राजपाल सिंह, अमरदीप सिंह जंवाधा, रविपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जोध सिंह, कुलजिंदर सिंह, खुशप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

पनियाली कासिमपुर में वार्षिक समागम में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे

पनियाली कासिमपुर में वार्षिक समागम में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे- फोटो : DEVBAND

नगर कीर्तन में गुरूवाणी का गायन करती संगत

नगर कीर्तन में गुरूवाणी का गायन करती संगत- फोटो : DEVBAND

नगर कीर्तन में मधुर धुन बजाता पंजाब का बैंड

नगर कीर्तन में मधुर धुन बजाता पंजाब का बैंड- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed