फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gram Parikrama Yatra will go to 2.25 lakh villages: Chahar

मुजफ्फरनगर - सवा दो लाख गांवों में जाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा : चाहर

Tue, 06 Feb 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gram Parikrama Yatra will go to 2.25 lakh villages: Chahar
पार्टी कार्यालय पर वार्ता करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर । संवाद
- बोले किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष - एमएसपी पर कानून की प्रक्रिया चल रही है
विज्ञापन

- शुक्रताल में 12 फरवरी को होगी विशाल जनसभा, जेपी नड्डा और योगी होंगे शामिल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत होगी। यात्रा प्रदेश के 50 हजार और देश के सवा दो लाख गांवों में जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। एमएसपी पर कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। किसान आयोग का मुद्दा भी प्रस्तावित है। नलकूप पर मीटर लगने वाले असमंजस को भी जल्द दूर किया जाएगा।

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि गांव परिक्रमा अभियान एक माह तक चलेगा। एक दिन गांव परिक्रमा यात्रा पांच गांवों में जाएगी। गांव-गांव जाकर ट्रैक्टर, गाय और देवी-देवाओं का पूजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे गांव की परिक्रमा कर अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार और क्या काम कर सकती है, इसके सुझाव भी लिए जाएंगे। यात्रा में देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रपत्रों का भी वितरण किया जाएगा। शुकतीर्थ से संबोधन को पूरे देश में सुनाया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, घनश्याम, कार्यक्रम संयोजक अमित राठी, विपुल त्यागी, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार वादी राजनीति कर रहे किसान संगठन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि यहां पर अधिकतर किसान संगठन परिवार वादी राजनीति कर रहे हैं। कोई भी किसान हित में कार्य नहीं कर रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण कृषि विधेयक को वापस कराना है। इसी के साथ विपक्ष भी इसी तरह से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed